Shikshak mulyankan prapatra [#tafonline] kaise kare

 शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र (TAF) ऑनलाइन अपलोड करने बाबत                                                      सूचना
     Shikshak mulyankan prapatra [#tafonline] kaise kare

 मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वार्षिक कार्य योजना एवं बजट सत्र 2020 -21 द्वारा अनुमोदित शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र के अंतर्गत राज्य के में कार्यरत माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के कक्षा 1 से 12 में अध्यापन कराने वाले समस्त शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों के कार्यों का मूल्यांकन शिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों व चुनौतियों के आंकलन एवं शिक्षक प्रशिक्षणो का डेटाबेस  तैयार किया जाना है।

प्रत्येक संबंधित शिक्षक एवं संस्था प्रधान द्वारा शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र ऑनलाइन रूप से भरा जाना है ।
अतःपूर्व में जारी दिशा निर्देश अनुसार शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र से संबंधित समस्त कार्यों का संपादित कराया जाना सुनिश्चित करावे।

Complete Video 2020-2021


                                             आवश्यक निर्देश

● प्रत्येक शिक्षक एवं संस्था प्रधान द्वारा शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र केवल ऑनलाइन रूप से भरा जाना है । शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र ऑनलाइन स्टाफ विंडो पर स्टाफ लॉगइन द्वारा भरा जाना है।

● शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र पर आवश्यक टिप्पणी संबंधित नियंत्रण अधिकारी के लॉगइन  से (विद्यालय/पीईईओ/सीबीईओ)नियंत्रण अधिकारी के द्वारा स्वयं की जाएगी।

● शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र प्रथम छमाही (जनवरी से जून 2020 ) की ऑनलाइन फीडिंग समस्त शिक्षकों द्वारा 05 सितंबर 2020 तक की जानी है।

समस्त पीईईओ एवं सीबीईओ संबंधित शिक्षकों /संस्था प्रधानों द्वारा शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र निर्धारित दिनांक तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें

विशेष नोट :- इस बार कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षकों/संस्था प्रधानों के लिए TAF अनिवार्य है इसके अभाव में आगामी माह के वेतन रोकने तक के निर्देश दिए गए है

                   शिवजी गौड़
          डीपीसी समसा
                उदयपुर

अपने प्रश्न यहां लिखें !

error: कृपया पढ़ लो भाई या खुद लिख लो भाई !!