Nokia Mobiles
HMD Global Oy, काफी पॉप्युलर और लम्बे समय से चले आ रहे Nokia brand के मालिक ने इस साल का अगला नोकिया फ़ोन लॉन्च कर दिया है। ये है Nokia 3.2, जिसे सबसे पहले फरवरी में Mobile World Congress के दौरान रिवील किया गया था और जो लगभग Nokia 4.2 की तरह ही है। पहली नज़र में, Nokia 3.2एक बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ थोड़ा अधिक किफायती मॉडल लगता है, लेकिन क्या ऐसा है? आइये पता करते हैं।
Nokia 3.2 Qualcomm Snapdragon 429 chipset के साथ 3GB RAM में आता है। वैरिएंट के आधार पर इंटरनल स्टोरेज 16GB या 32GB है। 

स्क्रीन एक एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.26 इंच की बड़ी  IPS LCD unit है। इसमें आपको 4,000mAh, की बैटरी मिलती है। फोन को एक ही रंग में पेश किया गया है जो कि ब्लैक है। 

नोकिया के मुताबिक, 2 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत इस समय में 8,990 रुपये है,

 और 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत10,790 रुपये है। हमारा रिव्यू यूनिट महंगा वैरिएंट था। आइये जानते हैं कि हमारे रिव्यू में Nokia 3.2 की परफॉरमेंस कैसी रही।

NOKIA 3.2 डिजाईन और बनावट

Nokia 4.2 की तरह ही Nokia 3.2 में भी एक curved candybar design है

 लेकिन दोनों मॉडल्स के बीच काफी फर्क है। 

Nokia 4.2 में जहां आपको सामने और पीछे ग्लास फिनिश मिलती है वहीँ Nokia 3.2 में ग्लॉसी प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है, जिससे केवल स्क्रीन को एक 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ कवर किया जा सकता है।
 नोकिया ने अपने प्रेस विज्ञप्ति या वेबसाइट पर Corning Gorilla Glass protection के बारे में कोई चर्चा नहीं की है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से आपको फोन को हाथ में पकड़ने में दिक्कत हो सकती है। 
मेरे हिसाब से अगर आप one -handed यूज़र हैं तो फ़ोन को इस्तेमाल करने में आपको असहजता हो सकती है।

अपने प्रश्न यहां लिखें !

error: कृपया पढ़ लो भाई या खुद लिख लो भाई !!