SNA Portal Question Answers

*?SNA सम्बन्धित जानकारी?*

CBEO अराई (अजमेर) अधीनस्थ PEEO महोदय को सूचित किया जाता है कि माह दिसम्बर 2022 में निम्नांकित बिंदुओं पर पूर्णतया ध्यान देवे व निम्नलिखित प्रश्नोत्तरी को पढ़कर बिल बनाने की कार्यवाही करें।

फिर भी कोई दिक्कत आये तो अपने बिल लेकर CBEO आफिस अराई में कोई भी कार्यदिवस को सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक आ जाये। मैं पूर्ण प्रोसेस विधिवत समझा दूंगा व दो तीन बिल बना दूंगा ताकि हमारी बिल सम्बन्धित प्रगति प्रदर्शित हो सके।

आज भी 30 में से 8 PEEO की प्रगति शून्य है जो चिंताजनक है। कल शून्य प्रगति वाले PEEO को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है उनके जवाब आज ही देवे अन्यथा उनका नाम उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।

निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देवे।

(1) वेंडर व बेनिफिशरी के चक्कर मे न पड़े। स्टूडेंट्स को बेनिफिशरी बना देवे बाकी अन्य सभी को वेंडर बना देवे।

(2) आपको जो 25 गतिविधियों की राशि (कुल राशि मे से आंशिक) जारी की गई है वह पहले खर्च करे। यह राशि खर्च करते ही आपको राशि पुनः जारी कर दी जाएगी।

(3) सामान्य केश बुक लिखनी है। सर्वप्रथम जमा की तरफ CBEO आफिस से जारी की गई राशि की प्रविष्टि करनी है और नामे की तरफ खर्च का ब्यौरा लिखते हुए अंतिम शेष दर्शाते रहे।

(4) TV नम्बर जारी होने की दिनांक को आधार मानते हुए केश बुक लिखे।

(5) SNA पर बिल बनाते वक्त दो बिंदुओं पर जरूर ध्यान दे अन्यथा बिल नही बनेगा। *प्रथम* बिल प्रोसेस के बाद ऐड कम्पोनेंट जरूर करे *द्वितीय* SNA फारवर्ड करते वक्त Add velidate जरूर करे अन्यथा बिल सफलतापूर्वक नही बन पाएगा।

(6) एक वेंडर चाहे वह राजस्थान में कही भी बनाया गया है दोबारा नही बनेगा अतः आप एकाउंट नम्बर सर्च करके बिल बनाये। कभी भी नाम को सर्च करके बिल नही बनाना है।

*(7) SNA से बिल बनाना बहुत आसान है। आप सीखेंगे तो यही कहेंगे कि यह तो बहुत आसान प्रक्रिया है।*

(8) आप एक ही दिन में वे महत्वपूर्ण वेंडर बना ले जिनकी आपको भविष्य में जरूरत पड़ेगी क्योकि वेंडर क्लियर होने में 15 दिन भी लग सकते है और वेंडर के PFMS कोड जारी होने के बाद ही कोई बिल बन सकेगा।

(9) Add वेंडर करते वक्त एकाउंट नम्बर व मोबाइल नम्बर ध्यान से भरे। अगर गलत अंकन हो गया और वेंडर इनवैलिड हो गया तो दोबारा वेंडर बनाया जाएगा जिसमे सही खाता नम्बर डालकर मोबाइल नम्बर चेंज करना पड़ेगा क्योंकि एक बार मोबाइल नम्बर फीड होने पर दोबारा वही मोबाइल नम्बर नही लेगा।

(11) 31 दिसम्बर तक CBEO कार्यालय द्वारा जारी राशि को खर्च करे क्योकि अभी द्वितीय चरण में 25 गतिविधियों की राशि और जारी की जानी है।

(12) PEEO अधीनस्थ PS व UPS विद्यालय गतिविधि वाइज सामग्री क्रय करके बिल अपने PEEO महोदय को प्रस्तुत करेंगे। PEEO महोदय अधीनस्थ विद्यालयों द्वारा खरीदी गई सामग्री का भौतिक सत्यापन करेंगे व स्टॉक रजिस्टर में अपने सम्मुख प्रविष्टि कराएंगे व बिल पारित कराने की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

*सीखो व सिखाओ* के सिद्धांत को मध्य नजर रखते हुए यह प्रश्नोत्तरी बनाई गई है इसे पढ़े व अन्य को भी शेयर करे।?

*प्रश्न:- पेमेनेजर पर विद्यालय की मैपिंग कैसे करेंगे ?*

उत्तर:- पेमेनेजर लॉगिन आई डी व पासवर्ड से पेमेनेजर ओपन करेंगे।

(2) Authorization में Agency code map के फंक्शन पर क्लिक करे।

(3) स्कूल के यूनिक कोड ही एजेंसी कोड होंगे जिसे फीड किये जाने है।

(4) फिर select SNA में Rajsthan Council of elementry education RJ 523 सेलेक्ट करे फिर state, District, Block, Agency code, Account number व ISFC कोड फीड कर देंगे।

(5) तत्पश्चात submit कर देवे।

दिनेश कुमार वैष्णव
वरिष्ठ सहायक
CBEO अराई अजमेर

????????

*प्रश्न:- SNA से बिल कैसे बनाये ?*

उत्तर:- इस कार्य के लिए निम्न प्रोसेस follow करे।

(1) सबसे पहले वेंडर ग्रुप बनाये जैसे MIS, RP, ALL other Vendor, Cydex

उसके बाद Vendor master में जाकर वेंडर बनाये। समस्त पूर्ति जैसे PAN व खाता नम्बर का अंकन पूर्ण सावधानी से करे।

(2) Bill allocation करे।

(3) Vendor process में जाकर आवश्यक पूर्ति करे व deduction अनिवार्य हो तो करे। उसके बाद add componant की पूर्ति करे।

(4) Report में जाकर vendor bill में जाये व प्रिंट करे।

(5) Digital sign में जाकर document अपलोड करें।

(6) Bill forward करे लेकिन उससे पूर्व वेलिडेट करे।

(7) Digital में जाकर SNA soft copy generation में जाये।

आपका बिल तैयार है।

दिनेश कुमार वैष्णव
वरिष्ठ सहायक
CBEO अराई अजमेर

????????

*?लघु प्रश्नोत्तरी?*

*प्रश्न:- मैने SNA संचालन पोर्टल पर कुछ बिल बनाकर भुगतान कर दिया अब मुझे कुल आवंटित व कुल खर्च राशि की जानकारी करनी है तो मुझे इसके लिए क्या करना होगा ?*

उत्तर:- आप SNA संचालन पोर्टल में Report पर जाए।

फिर Agency Report में जाये।

उसके बाद IA/Vendor Reports में जाये।

फिर Fund Allocation and Expenditure Reports में जाकर कब से कब तक अवधि भरे।

उसके बाद submit करते ही आपको कुल आवंटित राशि व कुल व्यय राशि की जानकारी हो जाएगी।

यह मैने आज ही प्रेक्टिकल किया है।?

दिनेश कुमार वैष्णव
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो

????????

*?लघु प्रश्नोत्तरी?*

*प्रश्न:- मुझे संचालन पोर्टल पर बनाये गए बिल (1 नवम्बर से 30 नवम्बर) के Bill Status Report की जानकारी करनी है। मुझे पूरा प्रोसेस बताये।*

उत्तर:- सर्वप्रथम Reports में जाये।

फिर Agency Reports में जाये।

अब Bill Status Report में जाये।

पुनः Bill Status पर क्लिक करे।

फिर From Date व To Date भरे।

उसके बाद Submit पर क्लिक करके आप चयमित माह के सम्पूर्ण बिलो की स्थिति चेक कर सकते है।

दिनेश कुमार वैष्णव
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो

????????

*?लघु प्रश्नोत्तरी?*

*प्रश्न:- मुझे संचालन पोर्टल पर मेरे द्वारा बनाये गए समस्त वेंडर्स की रिपोर्ट चेक करनी है। मुझे पूरा प्रोसेस बताये।*

उत्तर:- सर्वप्रथम Reports में जाये।

फिर Agency Reports में जाये।

इसमे Reports में जाये।

फिर Vendor Detail Reports में जाये।

PDF report पर क्लिक करके आप सम्पूर्ण वेंडर के नाम व खाता नम्बर चेक कर सकते है।

*नोट:- आवश्यक वेंडर एक ही दिन में बना ले क्योकि इन्हें अप्रूव होने में 10-15 दिन भी लग सकते है। वेंडर अप्रूव होने के बाद ही बिल बनाना सम्भव होगा।*

दिनेश कुमार वैष्णव
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो

????????

*प्रश्न:- SNA संचालन पोर्टल पर PEEO को जारी की गई लिमिट राशि कब तक वैलिड है ?*

उत्तर:-SNA संचालन पोर्टल पर PEEO को जारी की गई लिमिट राशि 31 मार्च 2023 तक वैलिड है।

*नोट:- आप उक्त राशि 28 फरवरी 2023 तक खर्च करने की कोशिश करे। मार्च माह में खर्च करने की हड़बड़ाहट से जरूर बचे।*

दिनेश कुमार वैष्णव
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो

????????

*प्रश्न:- SNA पोर्टल पर बनने वाले बिल की रिपोर्ट्स पर कुल चार जगह?? पर हस्ताक्षर हेतु लिखा गया हैं, नियमानुसार किस स्थान पर किसके हस्ताक्षर होने चाहिए ?*

(1) Sign of clerk
(2) Sign of Authority (IA/SNA)
(3) Sign of Authority
(4) Sign of Administrator(s) with seal

उत्तर:- उपरोक्त प्रश्न अनुसार एक जगह सम्बन्धित क्लर्क के हस्ताक्षर होंगे बाकी तीन जगह सम्बन्धित DDO के हस्ताक्षर होंगे।

एडमिन पैनल
SNA संचालन पोर्टल

????????

मैने आप सभी से सीखकर यह प्रश्नोत्तरी तैयार की है। अधिकृत व पूर्ण जानकारी के लिए अपने जिले स्तर पर कार्यरत ADPC आफिस में जानकारी करे।

दिनेश कुमार वैष्णव✍️
वरिष्ठ सहायक
CBEO अराई अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कृपया पढ़ लो भाई या खुद लिख लो भाई !!
%d bloggers like this: