अगर फ्री में लैपटॉप चाहिए तो करना होगा बड़ा काम

60 करोड़ के लैपटॉप बांटेगी सरकार, तैयारियां शुरू

सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे, करीब 27 हजार 900 रुपए होगी लैपटॉप की अनुमानित लागत, साढ़े 21 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप

जयपुर।

प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही लैपटॉप मिलने वाले हैं, इसकी सरकार के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए विभाग ने ई—निविदा जारी की है। इस बार ये लैपटॉप सिर्फ सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ही दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 और 12 की वरितया सूची में आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलेंगे। इस बार साढ़े 21 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। राज्य स्तर की मेरिट में प्रथम छह हजार विद्यार्थियों को कक्षावार लैपटॉप दिए जाएंगे, इसी प्रकार जिला स्तरीय मेटिर में प्रथम 100 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

ये रहेगा खास.  L

निदेशक माध्यमिक शिक्षा नथमल डिडेल ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को ई—कंटेट की सुविधा दी जाएगी। सत्र 2018—19 के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बार वीडियो बनाने के एक सॉफ्टवेयर को इसमें से हटाया गया है और नया सॉफ्टवेयर इसमें डाला जाएगा।

लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू

लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इस बार विद्यार्थियों को 27 हजार 900 रुपए अनुमानित लागत का लैपटॉप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार अंतिम कटआॅफ अंकों पर एक से अधिक विद्यार्थी होने पर अनिवार्य विषय अंग्रेजी और हिंदी में अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पात्र माना जाएगा। दोनों विषयों में भी समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले विद्यार्थी को लैपटॉप मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मेधावी विद्यार्थियों की वरियता सूची के आधार पर लिस्टें बनाई जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 और 12 में राज्य स्तर और जिला स्तर की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंग

अपने प्रश्न यहां लिखें !

error: कृपया पढ़ लो भाई या खुद लिख लो भाई !!